राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दिल्ली में उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची पहुंचकर बिरसा मुंडा संग्रहालय में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी जयंती पर मनाए जाने वाले 'जनजातीय गौरव दिवस' की शुभकामनाएं दीं। दोनों ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।
read more at X (formerly Twitter)


