Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति ने 2020 व 2021 के लिए 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 8 March 2022
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को महिलाओं के सशक्तीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 29 महिलाओं को 2020 और 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। इनमें इंटेल इंडिया की प्रमुख निवृति राय, ‘डाउन सिंड्रोम’ से पीड़ित कथक नृत्यांगना सायली अगवाने, सांपों को बचाने वाली पहली महिला वनिता बोराडे और गणितज्ञ नीना गुप्ता शामिल हैं।
read more at भाषा