राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया कि वह सरकार के साथ चर्चा करेंगे: लखीमपुर हिंसा पर प्रियंका
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले पर सरकार से चर्चा करेंगे।" बकौल प्रियंका, कांग्रेस की मांग है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए।
read more at ABP न्यूज़


