Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति भवन 1 दिसंबर से आम लोगों के लिए हफ्ते में 5 दिन खुलेगा

short by शिव / on Tuesday, 22 November, 2022
राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बताया है कि आगामी 1 दिसंबर से राष्ट्रपति भवन आम लोगों के लिए हफ्ते में पांच दिन खुलेगा। बकौल प्रवक्ता, कोविड-19 के बाद से यह आम लोगों के लिए हफ्ते में सिर्फ दो दिन खोला जा रहा है। 1 दिसंबर से राष्ट्रपति भवन बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को आम लोगों के लिए खुला रहेगा।