राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में हुई शाहरुख की फिल्म 'पठान' की स्पेशल स्क्रीनिंग
ऐक्टर शाहरुख खान अभिनीत 'पठान' की राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में शनिवार को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के पूर्व प्रेस सचिव रहे एस.एम. खान ने कार्यक्रम की तस्वीरें अपने ट्विटर पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है, 'पठान' ने दुनियाभर में ₹400 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
read more at abp न्यूज़


