राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश कर रहे नशे में धुत युवक-युवती गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजे गाड़ी में सवार नशे में धुत एक युवक-युवती ने राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर-35 से घुसी और तीन बैरिकेड्स पार कर अंदर तक पहुंच गई।
read more at ABP न्यूज़


