Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति भवन समेत दिल्ली के कई हिस्सों में 23 और 24 जनवरी को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 22 January, 2023
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 23 और 24 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने लोगों को पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी भरकर रखने की सलाह दी है। प्रभावित होने वाले इलाकों में संसद, राष्ट्रपति भवन, केंद्रीय सचिवालय, इंडिया गेट, जनपथ, अशोका रोड और कनॉट प्लेस शामिल हैं।