राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की दीं शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने 'X' पर लिखा, "मेरी मंगल कामना है कि यह त्योहार सभी भारतवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए। मैं प्रार्थना करती हूं कि मां सरस्वती सभी के जीवन में विद्या व ज्ञान का अविरल संचार करें।"
read more at X


