Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति मुर्मू ने केरल विधानसभा से पारित 3 विधेयकों को नहीं दी मंज़ूरी

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 29 February, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केरल विधानसभा में पारित तीन विधेयकों को मंज़ूरी नहीं दी है और इसमें केरल में विश्वविद्यालयों के चांसलर के पद से राज्यपाल को हटाने से जुड़ा विधेयक भी शामिल है। केरल के राजभवन के मुताबिक, राष्ट्रपति के पास भेजे गए केरल विधानसभा से पारित 7 विधेयकों में से केवल एक को मंज़ूरी मिली है।