Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात में ₹1,330 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 4 October, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में करीब ₹1,330 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सिंचाई, सड़क निर्माण व शिपिंग ऐंड वॉटरवेज़ से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। राष्ट्रपति ने कहा, "इन परियोजनाओं से रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे।"