राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल की बधाई दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "ये त्योहार भारत की विविधता में एकता के प्रतीक हैं और हमारी संस्कृति के संवाहक हैं। मैं इन त्योहारों के माध्यम से भारत में सभी समुदायों के बीच प्रेम, सौहार्द और स्नेह का बंधन मज़बूत होने की कामना करती हूं।"
read more at भाषा


