राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में जान गंवाने वाले शहीदों को गुरुवार को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वाधीनता सेनानियों के प्रति भारतवासी सदैव कृतज्ञ रहेंगे।" पीएम मोदी ने कहा, "उनका बलिदान हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी कड़ी मेहनत करने को प्रेरित करता है।"
read more at भाषा


