राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद में दिया विदाई भाषण
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह शनिवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुआ। कोविंद ने संसद को अंतिम बार संबोधित करते हुए अपने 5 साल के कार्यकाल के महत्वपूर्ण क्षणों को याद किया और अपने उत्तराधिकारी द्रौपदी मुर्मू को चुनाव जीतकर राष्ट्रपति निर्वाचित होने की बधाई दी। द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।
read more at हिन्दुस्तान


