राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पटियाला में हिंसा की घटना पर पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने शुक्रवार को पटियाला (पंजाब) में हुई 'सांप्रदायिक हिंसा' की घटना का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य सरकार 7 दिनों में रिपोर्ट दे। दरअसल, पटियाला में खालिस्तान विरोधी प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ था और तलवारें लहराई गई थीं।
read more at दिप्रिंट


