राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर ईमानदार रहे केंद्र सरकार: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय व चीनी सैनिकों की झड़प को लेकर कहा है कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर ईमानदार रहना चाहिए। उन्होंने कहा,''राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हम देश के साथ हैं और राजनीतिकरण नहीं करना चाहेंगे।'' बकौल खरगे, सरकार को चीनी अतिक्रमण को लेकर जनता का विश्वास जीतना होगा।
read more at abp न्यूज़


