रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है रूस: यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि रूस अब यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। ज़ेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से रूस के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने का भी आह्वान किया है। सोमवार को ऐसी अपुष्ट खबरें थीं कि यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।
read more at ABP न्यूज़


