कन्हैया कुमार व जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस में हुए शामिल
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और वडगाम (गुजरात) विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। कन्हैया 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले सीपीआई में शामिल हुए थे। कांग्रेस में उनके स्वागत का पोस्टर आज कांग्रेस कार्यालय (दिल्ली) के बाहर दिखा था।
read more at Twitter


