राहुल गांधी के वायनाड ऑफिस पर हुए हमले के मामले में एसएफआई के 19 कार्यकर्ता गिरफ्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड (केरल) स्थित ऑफिस में शुक्रवार को हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने सीपीआई(एम) के छात्र विंग एसएफआई के 19 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, स्थानीय अदालत ने आरोपियों को दो सप्ताह के लिए हिरासत में भेज दिया है। साथ ही इस मामले में कलपेट्टा के पुलिस उपाधीक्षक को निलंबित किया गया है।
read more at भाषा


