Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राहुल गांधी को दिल्ली में सरकारी आवास खाली करने से पहले एनडीएमसी से लेनी होगी एनओसी

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 28 March, 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद दिल्ली स्थित सरकारी आवास को खाली करने से पहले उन्हें नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) से एनओसी लेनी होगी। एक अधिकारी ने कहा, "हमारी भूमिका संपत्ति को लेकर नहीं बल्कि नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हुई है।" राहुल को 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है।