राहुल गांधी ने झारखंड में खींची 200 किलो कोयला लेकर बेचने जा रहे श्रमिक की साइकल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को झारखंड में कोयला मज़दूरों से मिले और 200 किलोग्राम कोयला लेकर बेचने जा रहे श्रमिक की साइकल भी खींची। उन्होंने 'X' पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "साइकिल पर 200-200 किलोग्राम कोयला लेकर रोज़ 30-40 किलोमीटर चलने वाले इन युवाओं की आय नाममात्र है। बिना इनके साथ चले, इनकी समस्याओं को नहीं समझा जा सकता।"
read more at ABP न्यूज़


