राहुल गांधी ने बेंगलुरु में बस से की यात्रा, कॉलेज के छात्रों और महिलाओं से की बातचीत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में सोमवार को बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम की बस से यात्रा की और कुछ कामकाजी महिलाओं व एक कॉलेज के छात्रों से बातचीत भी की। राहुल ने महिलाओं से महंगाई, राज्य के हर परिवार की महिला मुखिया को ₹2,000/माह देने व महिलाओं को फ्री यात्रा कराने के कांग्रेस के वादों पर चर्चा की।
read more at भाषा


