Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राहुल गांधी ने लद्दाख में लोगों के बीच बैठकर देखा लोकल फुटबॉल मैच, सामने आया वीडियो

short by खुशी / on Friday, 18 August, 2023
लद्दाख दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लेह में लोगों के बीच बैठकर लोकल फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाते नज़र आए जिसका वीडियो सामने आया है। मैच से पहले राहुल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। राहुल अपने लद्दाख दौरे के दौरान कारगिल मेमोरियल भी जा सकते हैं।
read more at Hindustan Times