Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राहुल गांधी से डर गई सरकार: उनकी लोकसभा सदस्यता अब तक बहाल न होने पर संजय राउत

short by अनिल कुमार / on Sunday, 6 August, 2023
'मोदी सरनेम' मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगाए जाने के तीन दिन बाद भी उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल न होने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से सरकार डर गई है। बकौल राउत, क्या लोकसभा स्पीकर को इस विषय पर पीएचडी करनी है।