कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मछली पकड़ने वाले जाल को नेट्स बनाकर गेंदबाज़ी का अभ्यास कर रहे राजस्थान के एक लड़के का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर लिखा, "हमारे देश के कोने-कोने में...अद्भुत प्रतिभा छिपी हुई है...जिसे पहचानना और बढ़ावा देना...हमारा कर्तव्य है।" गहलोत ने जवाब दिया, "बिल्कुल...ज़रूरी कदम उठाएंगे।"