रिक्शा चालक को मिला ₹3 करोड़ का आयकर विभाग का नोटिस, यूपी में दर्ज कराई शिकायत
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में प्रताप सिंह नामक रिक्शा चालक को आयकर विभाग ने ₹3 करोड़ का नोटिस भेजा जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई है। बकौल प्रताप, अधिकारियों ने बताया कि किसी ने उनके नाम पर जीएसटी नंबर हासिल कर 2018-19 में ₹43,44,36,201 का कारोबार किया। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें एफआईआर कराने की सलाह दी।
read more at LatestLY


