रिजेक्शन से फर्क नहीं पड़ता, पैसों के लिए बेकार फिल्में की हैं: प्रकाश राज
अभिनेता प्रकाश राज ने बताया है कि फिल्में नहीं मिलने के पीछे कई बार पॉलिटिक्स होती है और रिजेक्शन का उन पर कोई असर नहीं पड़ता है। प्रकाश ने कहा कि पैसों के लिए उन्होंने कई बार बेकार फिल्में की हैं और अपनी फीस का निर्णय वह खुद लेते हैं। बकौल प्रकाश, वह कमर्शियल फिल्मों के महत्व को समझते हैं।


