रितेश सिधवानी की मां के निधन के बाद शाहरुख खान और करण जौहर ने की उनसे मुलाकात
अभिनेता शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और निर्देशक करण जौहर ने रविवार को फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। गौरतलब है, रितेश की मां का शुक्रवार को निधन हुआ था। इससे पहले फिल्ममेकर-ऐक्टर फरहान अख्तर, उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर, निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
read more at Hindustan Times


