Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रिपब्लिक डे पर होगा अब तक का सबसे बड़ा फ्लाइपास्ट, राफेल समेत 75 एयरक्राफ्ट लेंगे हिस्सा

short by अनिल कुमार / on Monday, 17 January, 2022
एयरफोर्स की पीआरओ विंग कमांडर इंद्रानी नंदी ने सोमवार को बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में सबसे भव्य फ्लाइपास्ट होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान 17 जगुआर फाइटर एयरक्राफ्ट '75' की शेप में आसमान में उड़ते दिखाई देंगे। वहीं, पांच राफेल, मिग29के और पी-81 सर्विलांस एयरक्राफ्ट समेत वायुसेना, नौसेना और थलसेना के 75 एयरक्राफ्ट भी हिस्सा लेंगे।