रिफंड मिलने में देरी होने पर बायजू के दफ्तर से टीवी उठा ले गया परिवार, वायरल हुआ वीडियो
एक कोर्स और इस्तेमाल नहीं हुए टैबलेट का रिफंड मिलने में देरी होने पर एक परिवार कथित तौर पर बायजू के दफ्तर में लगा टीवी उठाकर ले गया है। वायरल हुए एक वीडियो में एक शख्स बायजू के कर्मचारी से 'रिफंड पूरा होने पर टीवी ले जाना' कहता दिखा। बायजू में नकदी संकट के बीच यह घटना सामने आई है।


