रिबाकिना से हारकर विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियांतेक ऑस्ट्रेलियन ओपन से हुईं बाहर
विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियांतेक रविवार को 2022 की विंबलडन चैंपियन एलेना रिबाकिना से हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 से बाहर हो गईं। महिला एकल के चौथे दौर में एलेना ने डेढ़ घंटे तक चले मुकाबले में इगा को 6-4, 6-4 से हराया। क्वार्टर फाइनल में रिबाकिना का सामना 24 जनवरी को येलेना ओस्तापेंको से होगा।
read more at हिन्दुस्तान


