रियान पराग ने जड़ा रणजी ट्रॉफी के इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक
असम के कप्तान रियान पराग ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 56 गेंदों पर शतक जड़ा जो रणजी ट्रॉफी के इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक है। पारी में पराग ने 11 चौके व 12 छक्कों की मदद से 155(87) रन बनाए। रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड ऋषभ पंत (48 गेंद) के नाम है।
read more at NewsBytes हिन्दी


