रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 10% बढ़कर तीसरी तिमाही में रहा ₹19,641 करोड़
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने बताया है कि उसने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में ₹19,641 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। यह वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के ₹17,806 करोड़ के लाभ से 10.3% अधिक है। इस बार तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल एकीकृत आय ₹2,31,839 करोड़ रही जो 2022-23 की तीसरी तिमाही में ₹2,23,311 करोड़ थी।
read more at Moneycontrol हिंदी


