रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की सोलर इकाई ₹1,000 करोड़ में खरीदेगी यूके की फर्म फैरेडियन
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के पूर्ण स्वामित्व वाली रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (आरएनईएसएल) ने यूनाइटेड किंगडम की सोडियम आयन बैटरी फर्म फैरेडियन की 100% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। आरएनईएसएल सेकेंडरी ट्रांज़ैक्शन के ज़रिए करीब ₹1,000 करोड़ में यह सौदा करेगी। अंबानी ने तीन साल में स्वच्छ ऊर्जा कारोबार में ₹75,000 करोड़ निवेश की घोषणा की है।
read more at Moneycontrol


