रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने पेट्रोलियम उत्पादों के कारोबार के लिए यूएई में शुरू की सहायक कंपनी
मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) ने बताया है कि उसने यूएई में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंटरनैशनल लिमिटेड (आरआईएनएल) शुरू की है। बकौल आरआईएल, उसने आरआईएनएल के प्रत्येक $1 के 10 लाख इक्विटी शेयरों में ₹7.42 करोड़ नकद निवेश किया है। सहायक कंपनी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के कारोबार से संबंधित गतिविधियां चलाएगी।
read more at Times Now


