रिलायंस न्यू एनर्जी $12 मिलियन में खरीदेगी अमेरिकी कंपनी केलक्स में 20% हिस्सेदारी
रिलायंस न्यू एनर्जी ने कैलिफोर्निया स्थित अमेरिकी कंपनी केलक्स में 20% हिस्सेदारी खरीदने के लिए $12 मिलियन के निवेश का एलान किया है। दोनों कंपनियों ने इसके लिए एक स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप अग्रीमेंट साइन किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, "केलक्स में निवेश 'वर्ल्ड क्लास ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन' ईको सिस्टम बनाने की हमारी स्ट्रेटजी के मुताबिक है।"
read more at ABP न्यूज़


