Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली के आरएमएल अस्पताल की एक नर्स समेत 2 और लोग अरेस्ट

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 9 May, 2024
सीबीआई ने आरएमएल अस्पताल (दिल्‍ली) में भ्रष्टाचार और मरीज़ों से रिश्वत लेने के आरोप में एक नर्स सहित 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार हुए हैं जिनमें 2 डॉक्टर्स भी हैं। पकड़े गए लोगों पर मेडिकल इक्विपमेंट्स की सप्लाई के एवज़ में निजी कंपनियों से रिश्वत लेने का आरोप भी है।
read more at भाषा