रिश्वत लेने के आरोप में पूर्वी दिल्ली से 'आप' की निगम पार्षद को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
सीबीआई ने पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद गीता रावत और उनके एक सहयोगी को एक शख्स से ₹20,000 की रिश्वत लेने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि मकान की छत बनाने के बदले उससे रिश्वत मांगी गई थी। बकौल रिपोर्ट्स, पार्षद का सहयोगी उनके ऑफिस के पास ही मूंगफली बेचता है।
read more at ABP न्यूज़


