रिहाना ने अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में पुकारा राधिका का गलत नाम, सामने आया वीडियो
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में गायिका रिहाना ने राधिका का गलत नाम पुकारा जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने राधिका को 'राडिकी' बुलाते हुए कहा, "मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद। आपको शादी की शुभकामनाएं।" एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया, "वह भारतीय नहीं हैं और जो देसी नहीं है, उसके लिए 'राधिका' बोलना मुश्किल है।"


