Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रिज़वान द्वारा विकेट के आगे से गेंद उठाकर स्टंप करने पर भी कार्तिक को आउट क्यों दिया गया?

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 24 October, 2022
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक को मैच के आखिरी ओवर में मोहम्मद नवाज़ की गेंद पर पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान ने विकेट के आगे से गेंद उठाकर स्टंप आउट किया। गेंद को नो-बॉल नहीं दिया गया क्योंकि गेंद रिज़वान तक पहुंचने से पहले कार्तिक के पैड से टकरा गई थी। एमसीसी नियम 27.3.1 के अनुसार, रिज़वान का गेंद उठाना वैध था।
read more at Lords