रुपाली ने शेयर की 'अनुपमा' के सेट पर ली गईं ऋतुराज की तस्वीरें, कहा- आपको फोटो नहीं भेज पाई
टीवी शो 'अनुपमा' की लीड ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने को-स्टार ऋतुराज सिंह के निधन पर शोक जताते हुए इंस्टाग्राम पर नोट लिखा है। उन्होंने ऋतुराज की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "ये तस्वीरें तब खींची थी जब आपने (शो में) शेफ कैप पहनी थी...इन्हें आपको भेजने में देर कर दी...कभी सोचा नहीं था कि इन्हें आपकी याद में पोस्ट करूंगी।"
read more at Instagram


