Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूट ने पॉन्टिंग को पछाड़ा, टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 27 January, 2024
इंग्लिश क्रिकेटर जो रूट टेस्ट में भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। भारत के खिलाफ 47 टेस्ट पारियों में 2557 रन बनाने वाले रूट ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग को पछाड़ा जिन्होंने भारत के खिलाफ 51 टेस्ट पारियों में 2555 रन बनाए थे। ऐलेस्टर कुक ने भारत के खिलाफ 2431 टेस्ट रन बनाए थे।