रूस के हमले के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में सुनाई दिए एयर रेड सायरन
रूस के सैन्य अभियान के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की द्वारा मार्शल लॉ लगाए जाने के बाद राजधानी कीव में गुरुवार को जगह-जगह पर एयर रेड सायरन सुने गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, नागरिक शहर छोड़कर जा रहे हैं। यूक्रेन के अनुसार, रूस ने सैन्य प्रशासन के केंद्र, एयरफील्ड्स, मिलिट्री डिपो पर हमला किया है।


