रूस ने यूक्रेन से युद्ध के बीच अमेरिका द्वारा रूसियों पर लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में अभिनेता शॉन पेन व बेन स्टिलर समेत 25 अमेरिकियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। रूस ने कहा कि इन लोगों का रूस में प्रवेश हमेशा के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। दरअसल, पेन व स्टिलर ने यूक्रेन जाकर राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की थी।