रूस ने बनाया सिम्युलेटर, परमाणु विस्फोट के बाद की स्थिति के लिए सैनिकों को करेगा तैयार
रूस के जनरल एवी ख्रुलेव मिलिट्री अकैडमी ऑफ लॉजिस्टिक्स के वैज्ञानिकों ने ग्राउंड बेस परमाणु विस्फोट के लिए एक सिम्युलेटर बनाकर उसे पेटेंट कराया है। सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस के मुताबिक, सिम्युलेटर सेनाओं को परमाणु विस्फोट के बाद की युद्ध स्थिति के लिए तैयार करने में मदद करेगा। बकौल वैज्ञानिक, परमाणु विस्फोट कैसा होता है यह जानना इसका उद्देश्य है।
read more at TASS


