Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूस समर्थित अलगाववादियों ने यूक्रेन के 2 शहरों को अपने कब्ज़े में लिया

short by जय शंकर ठाकुर / on Thursday, 24 February, 2022
रॉयटर्स के अनुसार, यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादियों का दावा है कि उन्होंने 2 शहरों शास्तिया और स्टैनित्सिया लुगांस्क को कब्ज़े में ले लिया है। वहीं, रूस के सैन्य अभियान में यूक्रेन में अब तक 7 लोगों के मारे जाने और 9 के घायल होने की खबर है। बकौल रूसी सेना, उन्होंने यूक्रेन का एयर डिफेंस तबाह कर दिया है।