रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ताइवान ने यूक्रेन को 27 टन चिकित्सकीय सामान भेजा
ताइवान ने मंगलवार को बताया कि उसने जर्मनी के रास्ते यूक्रेन को 27 टन चिकित्सकीय सामान की आपूर्ति की। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि ताइवान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के एक जिम्मेदार सदस्य और लोकतांत्रिक गुट के सदस्य के रूप में यह सहायता देकर खुश है। ताइवान ने रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने की भी बात कही है।
read more at भाषा


