रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हम तटस्थ नहीं हैं, हम शांति के पक्ष में हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा है, "कुछ लोग कहते हैं हम इसे लेकर तटस्थ हैं लेकिन ऐसा नहीं है, हम शांति के पक्ष में हैं।" उन्होंने कहा, "युद्ध पर भारत की स्थिति पूरी दुनिया जानती है, हमारी पहली प्राथमिकता शांति है।" बकौल पीएम मोदी, सभी देशों को अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए।


