रूसी शख्स ने गोवा में 6 साल की बच्ची का किया रेप; आरोपी के देश छोड़ने की आशंका
पुलिस के मुताबिक, गोवा में एक रूसी व्यक्ति ने 6-वर्षीय लड़की का कथित तौर पर रेप किया और माना जा रहा है कि आरोपी ने देश छोड़ दिया है। वारदात के कुछ दिन बाद लड़की ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए रूसी अधिकारियों की मदद लेने की बात कही है।
read more at Hindustan Times


