Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूसी सैनिकों द्वारा पकड़े गए यूक्रेन के सैनिक की पहले और बाद की तस्वीरें हुईं जारी

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 25 September 2022
रूसी सैनिकों द्वारा पकड़े गए एक यूक्रेनी सैनिक मायखाइलो दियानोव की पहली और बाद की तस्वीरें जारी हुई हैं। 4 महीने बाद रूस द्वारा रिहा किए गए दियानोव काफी कमज़ोर दिख रहे हैं और उनकी बाज़ुओं पर चोट के निशान व चेहरे पर सूजन दिख रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उनके दाहिने हाथ में लगभग 4-सेंटीमीटर हड्डी गायब है।
read more at Mirror