Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूसी हैकर्स ने पिछले वर्ष 3 अमेरिकी न्यूक्लियर रिसर्च लैब को बनाया था निशाना: रिपोर्ट

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Friday, 6 January, 2023
रॉयटर्स के अनुसार, पिछले वर्ष 'कोल्ड रिवर' नामक रूसी हैकर्स की एक टीम ने अमेरिका में तीन न्यूक्लियर रिसर्च लैबोरेट्रीज़ को निशाना बनाया था। बकौल रिपोर्ट, हैकर्स ने लैबोरेट्रीज़ के फर्ज़ी लॉगइन पेज बनाकर वैज्ञानिकों को ईमेल भेजे थे जिससे वे उनके अकाउंट का पासवर्ड पता लगा सकें। हालांकि, रिपोर्ट में लैबोरेट्रीज़ के हैक होने की पुष्टि नहीं की गई।
read more at Reuters